करौली जिले में सीएमएचओ डॉ. सतीश चंद मीना ने महोली, चैनपुर और पठानों का सलेमपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सा व्यवस्थाओं, दवाइयों, साफ-सफाई, जांच सुविधाओं और मरीजों को मिल रही सेवाओं का जायजा लिया। सीएमएचओ ने स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों का समय पर उपचार करने और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने जरूरी दवाइयों की उपलब्धता, जांच सुविधाओं और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन पर ध्यान देने को कहा। महोली पीएचसी में वैक्सीन डिपो का निरीक्षण
उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को तय ड्रेस कोड में रहने और केंद्रों पर अपनी मौजूदगी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
महोली पीएचसी में डॉ. मीना ने वैक्सीन डिपो का निरीक्षण किया। उन्होंने वैक्सीन के रखरखाव, वितरण और रिकॉर्ड की जानकारी ली। सलेमपुर में चिकित्सा भवन के आसपास साफ-सफाई रखने को कहा। सीएमएचओ ने उपस्थिति पंजिका देखकर कर्मचारियों की मौजूदगी भी जांची। उन्होंने कहा कि केंद्रों का नियमित निरीक्षण व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए किया जा रहा है। सभी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निभाएं। निरीक्षण के दौरान डीपीसी-आईईसी लखन सिंह लोधा भी मौजूद रहे।