Dearness Allowance: डीए के लिए लाखों केंद्रीय कर्मचारियों का लंबे समय से चल रहा इंतजार खत्म हो गया है। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बुधवार को डीए हाइक को मंजूरी दे दी गई है। कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी करने की मंजूरी दी है। इससे डीए 60 फीसदी से बढ़कर 63 फीसदी हो गया है। सरकार के इस फैसले से 1.16 करोड़ से अधिक केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होगा। डीए हाइक 1 जुलाई 2026 से लागू होगी।
