जयपुर में दुकान से घर लौट रहे दो भाई ज्वेलरी व्यवसायी पर लूट के लिए बाइक सवार बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया। फायरिंग की यह घटना CCTV कैमरों में कैद हो गई। जामडोली थाना इलाके में बुधवार रात करीब 8 बजे यह वारदात हुई। जामडोली थाना क्षेत्र में भरत विहार में रहने वाले ज्वेलरी व्यवसायी सोनू सोनी और निशू सोनी दोनों भाई दुकान से लौट रहे थे। दोनों के पास बैग में गोल्ड ज्वेलरी थी। बदमाशों ने लूट के इरादे से दोनों भाई को बंदूक की नोक पर रोका। इसके बाद आरोपियों ने दोनों को लाठी-डंडों से मारा। मारपीट में सोनू सोनी के सिर में चोट आई हैं। वहीं निशू के हाथ में चोट लगी। इस दौरान आरोपियों ने देसी कट्टे से तीन राउंड फायर किए। इनमें से सोनू और निशु पर दो फायर किया था। इसमें वे बच गए थे। वहीं मौके पर पहुंची पड़ोसी महिला सीमा गुप्ता बचाने के लिए पत्थर लेकर आरोपियों के पीछे दौड़ी। इस दौरान उसे गोली मार दी। सीमा के पांव में गोली लगी है। महिला का एसएमएस हॉस्पिटल में इलाज जारी है। पहले देखें घटना के PHOTOS नाकाबंदी कर पुलिस कर रही बदमाशों की तलाश एसीपी जितेंद्र सिंह ने बताया- फायरिंग की सूचना मिलते ही जामडोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल ज्वेलरी व्यवसायी को अस्पताल पहुंचाया। वारदात की जानकारी मिलने के बाद इलाके में नाकाबंदी करवाई गई और बदमाशों की तलाश शुरू की गई। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस कर रही जांच जामड़ोली थानाधिकारी रत्न सिंह ने बताया- ज्वेलर्स व्यवसायी भाइयों सोनू और निशू को इलाज के लिए एसएमएस हॉस्पिटल भिजवाया गया है। आरोपी मारपीट कर हवाई फायर करते हुए मौके से फरार हो गए।
