बाड़मेर पंचायती राज चुनाव के पहले चरण में जिला परिषद के 24 सदस्यों और 10 पंचायत समिति के 160 मेंबर के लिए वोटिंग 22 अक्टूबर है। इसके लिए मतदान दल बुधवार सुबह रवाना होंगे। वहीं मंगलवार को इन निर्वाचन क्षेत्रों में शाम 5 बजे शोर शराबा थम गया। अब डोर-टू-डोर प्रचार कर पाएंगे। जिला परिषद की 24 सीटों पर 73 प्रत्याशी चुनाी मैदान में है। इधर प्रशासन ने सभी तैयारियों पूरी कर ली है। वहीं जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल और एसपी चूनाराम जाट ने पीजी कॉलेज का निरीक्षण किया। वहीं तैयारियां का जायजा लिया। स्ट्रांग रूम, काउंटिंग रूम, वोटिंग और काउंटिंग को लेकर अधिकारियों से फीडबैक लिया है। ट्रेनिंग में नहीं आने पर 6 कार्मिकों 17 सीसी नोटिस थमाया गया। 5 बजे बाद थमा चुनाव प्रचार बाड़मेर जिले के पहले चरण की सीटों के लिए बीजेपी, कांग्रेस और आरएलपी ने पूरी ताकत के साथ प्रचार किया। अब 21 अक्टूबर को डोर-टू-डोर तक प्रचार कर सकेंगे। वहीं 22 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। वहीं 419 ग्राम पंचायत के सरपंच के चुनाव 24 अक्टूबर को होंगे। उसी दिन रिजल्ट आ आएगा। 419 ग्राम पंचायत में वोटिंग 24 अक्टूबर को जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया- 935 एक्टिव मतदान दलों तथा 160 रिजर्व मतदान दलों सहित कुल 1095 मतदान दलों के लिए पीठासीन अधिकारी, फर्स्ट मतदान अधिकारी, सेकेंड मतदान अधिकारी, थर्ड मतदान अधिकारी और चौथे मतदान अधिकारी के रूप में 5475 कार्मिकों का चयन किया गया है। वहीं 10 पंचायत समिति की 419 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच के चुनाव के लिए 419 एक्टिव एवं 87 आरक्षित रिटर्निंग अधिकारी सहित कुल 506 रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। 6 कार्मिक को 17 सीसीए नोटिस उप जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया- ट्रेनिंग में अनुपस्थित रहे 14 कार्मिकों को नोटिस जारी किए गए थे। इसमें से 6 कार्मिकों के विरुद्ध सीसीए नियम 17 के तहत चार्जशीट की कार्रवाई की गई। मतदान दल में नियुक्त कार्मिक 21 अक्टूबर, बुधवार को सुबह 8.30 बजे अपनी उपस्थिति मतदान दल रवानगी स्थल पीजी कॉलेज बाड़मेर में देंगे। अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के विरुद्ध मौके पर चार्जशीट जारी कर निलंबन की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मतदान दल में नियुक्त कार्मिक जिन्हें पोस्टल बैलेट जारी किया गया है। वे मतदान दल रवानगी स्थल पर अपने मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। लास्ट ट्रेनिंग के बाद कॉलेज से होंगे रवाना जिला निर्वाचन अधिकारी चिन्मयी गोपाल ने बताया- पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत बाड़मेर जिले में फर्स्ट फेज में जिला परिषद एवं 10 पंचायत समितियों के सदस्यों के लिए मतदान 22 अक्टूबर को और पंच-सरपंच के लिए मतदान 24 अक्टूबर को होगा। इसके लिए नियुक्त मतदान दलों की रवानगी बुधवार, 21 अक्टूबर को पीजी कॉलेज, बाड़मेर से निर्धारित समयानुसार की जाएगी। मतदान दलों को रवानगी से पूर्व अंतिम प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ ईवीएम, अभिलेख एवं अन्य आवश्यक निर्वाचन सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी। मतदान दलों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान दलों के लिए आवश्यक बैठक, सामग्री वितरण, परिवहन एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मतदान दलों के मार्गदर्शन एवं सुगमता के लिए परिसर में साइन बोर्ड, बड़े बैनर एवं फ्लेक्स लगाए जाएंगे। मास्टर ट्रेनर्स की ओर से ईवीएम का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार, बाड़मेर उपखंड अधिकारी भवानी सिंह, कोषाधिकारी रमेशदान, जिला परिवहन अधिकारी अक्षय विश्नोई, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता सूराराम उपस्थित रहे।