कोटा। प्रदेशभर में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। जगह-जगह रावण दहन के आयोजन हुए और लोगों ने बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव मनाया। कोटा के 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में भी दशहरा मैदान हजारों लोगों की मौजूदगी का गवाह बना। यहां पटाखों की गूंज और रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशाल पुतलों का दहन किया गया। 105 फीट ऊंचे रावण सहित तीनों पुतले महज 14 मिनट में जलकर खाक हो गए। ऐतिहासिक आयोजन में जापान, चीन और ब्रिटेन से आए पर्यटक भी शामिल हुए।