कोटा। राजस्थान के कोटा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में 80 फीट रोड स्थित स्टील ब्रिज के पास चंबल की दायीं मुख्य कोटड़ा नहर में नाव पलटने से चार युवक डूब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। लापता युवकों की तलाश के लिए प्रशासन ने बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, नगर निगम की रेस्क्यू टीम और गोताखोर नहर में तलाश अभियान चला रहे हैं।