चित्तौड़गढ़ के कपासन में मंगलवार दोपहर आंधी से 71 फीट ऊंचा रावण का पुतला गिर गया। कुंभकर्ण और मेघनाद के 51-51 फीट के पुतले झुक गए। इसके बाद बारिश में पुतले भीग गए। उदयपुर में मंगलवार दोपहर करीब 15 मिनट तक बरसात हुई। राजसमंद के आमेट में बारिश के साथ ओले गिरे। इधर, मौसम विभाग ने 7 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी राज्य के दक्षिण-पूर्वी जिलों में हल्की बारिश हुई। सवाई माधोपुर में लगतार बारिश के कारण मानसून सीजन की तरह नदी-नालों में पानी आया। लगातार बारिश से राजस्थान में तापमान में भी गिरावट हुई, जिससे दिन-रात में ठंडक बढ़ गई। आने वाले दिनों में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…