एक राज्य, एक त्यौहार, लेकिन दशहरा पर रावण को लेकर मान्यताएं जुदा-जुदा। राजस्थान में दशहरे की कहानी राम की जीत और रावण की हार पर खत्म नहीं होती। यहां लोगों की अपनी यादें हैं, परंपराएं हैं और आस्था के अपने-अपने तर्क हैं। वहीं, सदियों से चली आ रही ऐसी रस्में हैं, जो चौंकाती हैं और सोचने पर मजबूर भी करती हैं। कहीं रावण के पुतले पर वार करने का अंदाज निराला है, तो कहीं उसकी मृत्यु ही शोक का सबब बन जाती है। कहीं रावण की ससुराल में मातम है, तो कहीं उसके साथ कुश्ती लड़ने का रिवाज। ये कोई सुने-सुनाए किस्से नहीं हैं, बल्कि राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक जमीन की वो झलक है, जहां दशहरा जैसा एक त्यौहार कई रूपों में जीया जाता है और अपनी यादों में समेटा जाता है। इस दशहरा पर पढ़िए, राजस्थान की ऐसी ही 5 रोमांचक कहानियां… ग्राफिक्स: भाविक जैन
