पंजाब के जंडियाला गुरु में पुलिस ने त्योहारी सीजन से ठीक पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए वडाला इलाके में चल रही एक अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इसके साथ ही नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान विदेशी पिस्तौल और हवाला राशि बरामद कर चार संदिग्धों को काबू किया है, जिनके मोबाइल से पाकिस्तान में बैठे संदिग्धों से संपर्क के संकेत मिले हैं। पुलिस ने वडाला इलाके में स्थित एक किराए के मकान पर औचक छापेमारी कर अवैध रूप से पटाखे बना रहे साहिब सिंह, शिवा और कलबीर सिंह नामक तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह अवैध इकाई घनी आबादी के बीच बिना किसी सुरक्षा मानकों के चल रही थी, जिससे इलाके के लोगों की जान-माल को गंभीर खतरा बना हुआ था।
छापेमारी के दौरान मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक और पटाखा बनाने का सामान जब्त किया गया। पुलिस अब मकान मालिक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई कर रही है। 1,550 किलो सामग्री, पोटाश और 1,200 हवाई पटाखे बरामद नाकाबंदी पर ग्लॉक पिस्तौल, 1.05 लाख हवाला कैश और पाक कनेक्शन दूसरी ओर, नवा पिंड पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई तरजिंदर सिंह की अगुवाई में नेशनल हाईवे पर हवेली के पास विशेष नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार 4 संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई। उनके कब्जे से 1 9mm ग्लॉक पिस्तौल 1 मैगजीन व 3 जिंदा कारतूस 1,05,000 रुपये की हवाला राशि बरामद हुई। पुलिस द्वारा आरोपियों के मोबाइल फोन की शुरुआती जांच करने पर पाकिस्तान में मौजूद संदिग्ध तत्वों के साथ सीधे संपर्क के सबूत मिले हैं। पुलिस ने अदालत से आरोपियों का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है और हथियार सप्लाई चेन व नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। पुलिस प्रशासन की अपील: केवल ग्रीन पटाखों का करें इस्तेमाल डीएसपी बलजीत सिंह ने आम जनता से अपील की है कि त्योहारों के दौरान केवल प्रशासन द्वारा मंजूर ‘ग्रीन पटाखों’ का ही उपयोग करें। उन्होंने सुरक्षा नियमों का पालन करने और त्योहारी सीजन को शांति, सुरक्षा तथा आपसी सौहार्द के साथ मनाने का आग्रह किया।