करौली जिला मुख्यालय पर 20 अक्टूबर को दशहरा महोत्सव मनाया जाएगा। इस साल भी राजकीय महाविद्यालय के पीछे 41 फीट ऊंचे रावण का पुतला जलाया जाएगा। यह लगातार दूसरा साल है जब इतने बड़े रावण का दहन होगा। नगर परिषद इस कार्यक्रम को करवा रही है। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी से आए कलाकार शहजाद खान और उनकी टीम ने करीब 15 दिन में यह पुतला बनाया है। बारिश से बचाने के लिए इसे अभी स्टेडियम में रखा गया है। नगर परिषद सभापति सुनील सैनी और उपसभापति अमीनुद्दीन खान ने तैयारियों का जायजा लिया। दशहरा महोत्सव को लेकर शहर के लोगों में काफी उत्साह है।
