एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी स्टारलिंक ने भारत में हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा शुरू करने की तैयारी का संकेत दिया है। कंपनी का कहना है कि वह पिछले पांच साल से भारत में सरकारी नियामकों, टेलीकॉम कंपनियों और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ मिलकर काम कर रही है। स्टारलिंक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि उसने भारतीय ग्राहकों को सुरक्षित इंटरनेट सेवा देने के लिए देश में ही जरूरी नेटवर्क, गेटवे और दूसरे इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किए हैं। कंपनी के मुताबिक, यह पूरा सिस्टम भारतीय इंटरनेट ट्रैफिक की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है और इसके लिए जरूरी सरकारी मंजूरियां भी ली गई हैं।
