राष्ट्रीय एकता दिवस 2026 के उपलक्ष्य में गुजरात के एकता नगर में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया पुलिस मोटरसाइकिल रैली में हिस्सा लेने के लिए पंजाब पुलिस की टीम पूरी तरह तैयार है। इस अहम रैली को लेकर 18 अक्टूबर 2026 दिन रविवार को सुबह 9:00 बजे जालंधर कैंट स्थित पीएपी के चमन ग्राउंड से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। एडीजीपी, पीएपी, एम.एफ फारूकी और डीआईजी, एडमिनिस्ट्रेशन, पीएपी, इंदरबीर सिंह द्वारा हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया जाएगा। इस रैली में पंजाब पुलिस का प्रतिनिधित्व कर रहे 10 मोटरसाइकिल राइडर्स और उनके सहकर्मी शामिल हैं। टीम अपने साथ पंजाब पुलिस का झंडा और टीम फ्लैग लेकर चल रही है. यह ऑल इंडिया पुलिस मोटरसाइकिल रैली मुख्य रूप से राष्ट्रीय एकता, अखंडता, भाईचारे और ड्रग-फ्री इंडिया के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आयोजित की जा रही है। पंजाब पुलिस के ये जांबाज राइडर्स नशाखोरी के खिलाफ जागरूकता फैलाते हुए देश भर में एकता और सद्भाव का संदेश देंगे, जो 31 अक्टूबर 2026 को गुजरात के एकता नगर में मुख्य समापन समारोह से जुड़ेगा। कार्यक्रम की रूपरेखा: फ्लैग-ऑफ समारोह (Flag-Off Ceremony):18 अक्टूबर 2026 समय: सुबह 9:00 बजे स्थान: चमन ग्राउंड, पीएपी, जालंधर कैंट, पंजाब