मोगा में बाघापुराना के बुद्ध सिंहवाला गांव में बीती रात एक युवक ने घर के गेट की तरफ 12 बोर से फायरिंग की। वीरवार दोपहर को करीब 1:30 बजे हुई इस घटना से गांव में दहशत फैल गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। बाघापुराना के डीएसपी ने बताया कि कंट्रोल पर शिकायत मिली थी। शुरुआती जांच में सामने आया कि रणधीर सिंह के घर के बाहर उसके साले के बेटे गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी कोटला ने फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया है। डीएसपी के मुताबिक दोनों पक्ष रिश्तेदार हैं। न्यूजीलैंड में परिवार के कुछ सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। फायरिंग के असल कारण और पुराने विवाद की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस शिकायतकर्ता के बयानों पर मामला दर्ज कर रही है। डीएसपी ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए कानूनी कार्रवाई होगी।