2 अगस्त 2027 को दुर्लभ पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा, जिसकी अधिकतम अवधि 6 मिनट 23 सेकंड तक हो सकती है. इस दौरान दक्षिणी स्पेन, जिब्राल्टर, उत्तरी अफ्रीका और मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में पूर्ण ग्रहण दिखाई देगा. भारत में पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं, बल्कि आंशिक ग्रहण देखने की संभावना है. अगला पूर्ण सूर्य ग्रहण 22 जुलाई 2028 को होगा. ग्रहण देखते समय आंखों की सुरक्षा के लिए विशेष सौर चश्मे का इस्तेमाल जरूरी है.
