: शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के उपाध्यक्ष एवं फरीदकोट हलका इंचार्ज परमबंस सिंह बंटी रोमाणा ने पंजाब में लगातार पैर पसारती नशा तस्करी को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। रोमाणा ने कहा कि राज्य में नशा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, बल्कि अब तो खान-पान के सामान और राशन की तरह नशे की होम डिलीवरी तक होने लगी है। सरकार के दावों और जमीनी हकीकत में जमीन-आसमान का अंतर है। बंटी रोमाणा ने कहा कि नशे की इस भयावह स्थिति का सबसे ज्यादा दंश पंजाब की माताओं, बहनों और बेटियों को झेलना पड़ रहा है। किसी बहन का भाई, किसी मां का लाडला बेटा और किसी सुहागिन का पति नशे की दलदल में पूरी तरह धंस चुका है। इसके चलते सैकड़ों परिवार आर्थिक रूप से पूरी तरह टूट चुके हैं और भुखमरी की नौबत आ गई है। उन्होंने सरकार से महज बयानबाजी और खोखले दावों के बजाय जमीनी स्तर पर सख्त कदम उठाने की मांग की। 9 अक्टूबर को DC दफ्तर के बाहर ‘मावां-धियां दी ललकार’ धरना तारीख व समय: 9 अक्टूबर (शुक्रवार), सुबह 10:00 बजे से स्थान: जिला प्रशासनिक परिसर (DC ऑफिस), फरीदकोट हर सिमरत कौर बादल आएंगी पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं सांसद हरसिमरत कौर बादल धरने में विशेष रूप से शामिल होकर हुंकार भरेंगी। बंटी रोमाणा ने फरीदकोट हलके की सभी माताओं, बहनों और बेटियों से इस धरने में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नशे की इस सामाजिक बुराई और सरकार की नाकामी के खिलाफ जब तक समाज की महिलाएं आगे आकर अपनी आवाज बुलंद नहीं करेंगी, तब तक यह लड़ाई अधूरी रहेगी।