भरतपुर में देर रात 13 साल की नाबालिग से गैंगरेप हुआ है। रात में ही गांव के लोगों ने चार युवकों को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं घटना के दौरान एक युवक वहां से फरार हो गया। परिजनों ने इस मामले में पड़ोसियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। जिसपर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर कर दी है। आधी रात को घर से उठाकर ले गए थे नाबालिग के परिजनों का आरोप है कि- बच्ची जब रात को टॉयलेट के लिए उठी तो पड़ोसी उसे घर से उठा कर ले गए। जिसके बाद पड़ोस के घर में उसके साथ 5 लोगों ने दुष्कर्म किया। मामले का पता तब चला जब रात करीब डेढ़ बजे बड़ा भाई रात को पानी पीने के लिए उठे और बच्ची घर में नहीं थी। इसके बाद जब घर वालों ने उसे ढूंढा तो बच्ची पड़ोसी के घर में थी। ग्रामीणों ने मौके से 4 लोगों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, एक आरोपी फरार हो गया। घर वालों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले 2 चचेरे भाई और उनके साथियों ने बच्ची को घर से किडनैप कर किया था। नाबालिग का करवाया मेडिकल इस मामले पर सीईओ कन्हैया लाल चौधरी का कहना है की गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है जिसकी जांच की जा रही है। नाबालिग का मेडिकल भी करवा दिया गया है।