रामपुर के समाजवादी पार्टी के सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने ‘अब्दुल’ शब्द के इस्तेमाल पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि किसी भी समुदाय का मजाक उड़ाना गलत है और इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल न किया जाए. नदवी ने कहा कि देश में कोई ‘अब्दुल’ नाम का मुसलमान नहीं है और इस तरह के शब्दों से समुदाय की इज्जत को ठेस पहुंचती है.