बूंदी में क्षत्रिय खटीक समाज युवा विकास समिति, कोटा संभाग ने रविवार को स्नेह मिलन समारोह और जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। आयोजन बूंदी देहात जिला अध्यक्ष महेंद्र खींची के नेतृत्व में हुआ। समारोह में संभागीय अध्यक्ष संजय सामरिया और देई नगर पालिका के नवनियुक्त चेयरमैन महावीर उर्फ कमल सोयल मुख्य अतिथि थे। बड़ी संख्या में समाज के लोग और वरिष्ठजन मौजूद रहे। इस दौरान समाज की एकता, भाईचारे और संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने युवाओं से संगठन से जुड़कर समाज के विकास में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बूंदी देहात जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। कालू लाल दायमा, कन्हैया लाल गुगलिया मुख्य सलाहकार बने। राकेश आर्य, राधाकिशन चंदेल, तोलाराम पहाड़िया देहात जिला महामंत्री चुने गए। पारस सोयल, जितेंद्र युगलिया जिला उपाध्यक्ष; जगदीश चावला, ललित बड़गुर्जर, लोकेश सामरिया जिला मंत्री; और महावीर बागड़ी, जसवंत बघेरवाल जिला सचिव बनाए गए। महेंद्र खींची ने सभी का आभार जताया।