स्पेन में कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है. भारी बारिश के बाद देश के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं, जिससे चारों तरफ भारी तबाही मची हुई है. विशेष रूप से दक्षिण पूर्वी स्पेन के कई इलाकों में सड़कों पर सैलाब उमड़ पड़ा है. पानी का बहाव इतना तेज था कि सड़कों पर खड़ी कई कारें पानी में खिलौनों की तरह तैरती हुई नजर आई हैं.
