अरिहंत फ्रेंड्स ग्रुप की ओर से क्षमावाणी पर्व मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ‘अहिंसा परमो धर्म’ की शपथ और एक-दूसरे से क्षमा याचना के साथ हुई। ग्रुप के कन्वीनर नितिन सोगानी, अमित काला और अनुराग जैन ने बताया कि हर वर्ष भादवा माह के समापन पर यह आयोजन किया जाता है। इस बार करीब 16 दंपतियों ने बच्चों सहित भाग लिया। समारोह में अमित-रुचि काला और नितिन-पारुल सोगानी ने पुरुषों को पगड़ी पहनाकर और महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इसके बाद गायक सुनील ने फिल्मी गीत प्रस्तुत किए। विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुईं। पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने अपना-अपना परिचय दिया। अंत में स्नेह भोज हुआ। इस दौरान नितिन-पारुल-नितिज्ञा सोगानी, अनुराग-नीतू पांड्या, अमित-रुचि-आरोही-यथार्थ काला, धीरेंद्र-विनी-देवांश गोधा, गिरीश-सारिका ठोलिया, विकास-मोनिका जैन, गौरव-पूजा गोधा, दिनेश-पूजा-कौस्तुभ गोयल, विनीत-संगीता चांदवाड़, लोकेश-आशिमा जैन, संदीप-रिचा अजमेरा, पीयूष-कमलश्री जैन, अनुज-रितु डिग्गीवाल, नितिन-अमिता गोधा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
