Share Market में कई निवेशकों ने लॉन्ग टर्म में मोटा पैसा बनाया है। लेकिन हर निवेशक बाजार का पूरा रिटर्न हासिल नहीं कर पाता। वजह सिर्फ बाजार का उतार-चढ़ाव नहीं है। कई बार गलत समय पर निवेश, जरूरत से ज्यादा पैसा किसी एक जगह लगाना, महंगे दाम पर एंट्री और घबराकर पैसा निकाल लेने जैसे कदम रिटर्न का खेल बिगाड़ देते हैं। डीएसपी म्यूचुअल फंड की सितंबर 2026 की रिपोर्ट ‘Netra: Early Signals Through Charts’ ने निवेशकों के सामने ऐसे ही सात जोखिमों को आंकड़ों के जरिए रखा है। रिपोर्ट का फोकस इस बात पर है कि बाजार का रिटर्न और निवेशक की जेब में आने वाला वास्तविक रिटर्न एक जैसा क्यों नहीं होता।