Punjab Election: पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों द्वारा तैयारी तेज कर दी है। अकाली दल वारिस पंजाब दे (WPD) भी चुनाव लड़ने की तैयारी में है। इसको लेकर पार्टी द्वारा रणनीति बनाना भी शुरू कर दिया। हालांकि पार्टी के सामने अपनी राजनीतिक राजनीतिक पहुंच बढ़ाने के साथ-साथ खालिस्तान समर्थक रुख वाले अपने एक हिस्से को साथ लेकर चलने की चुनौती सामने आ गई है।