LPU Violence: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में 26-27 सितंबर की रात हुई कथित हिंसा के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पुलिस से विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने अब तक की पुलिस कार्रवाई और जांच की स्थिति की जानकारी मांगी।
