पंजाब में लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) सुमित सूद के वॉट्सएप को हैकरों ने हैक कर लिया है। उनके नंबर से लोगों को वॉट्सएप पर मैसेज भेजे जा रहे हैं। मैसेज में लिखा- आपका चालान हो गया है और चालान भरने के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें। इसको लेकर ACP ने एसीपी सुमित सूद ने वॉट्सएप पर स्टेटस लगाया। उन्होंने लिखा- मेरा वॉट्सएप हैक हो गया है। हैकर्स मेरी ओर से मेरे कॉन्टैक्ट्स को फेक ट्रैफिक चालान मैसेज भेज रहे हैं। इनका जवाब न दें और भेजे गए किसी भी लिंक को न खोलें। ACP सुमित सूद ने वॉट्सएप पर स्टेटस लगाया… लुधियाना ईस्ट में तैनात एसीपी सुमित सूद 2 दिन से छुट्‌टी पर हैं। सुमित अभी शहर से बाहर हैं। उनका ट्रैफिक पुलिस से कोई लेना देना नहीं है। जब उनके वॉट्सऐप से गाड़ियों के चालान का मैसेज आया तो लोगों को शक हो गया कि यह फेक मैसेज हैं और उनके वॉट्सएप को हैक करके भेजा गया है। लोगों ने उनसे बात करने की कोशिश भी की। लेकिन उनका फोन नहीं मिला। यह मैसेज कई मीडिया कर्मियों के पास भी गए और उन्होंने एसीपी सुमित सूद से संपर्क साधने की कोशिश की। पुलिस मुलाजिमों व अधिकारियों को भी गए मैसेज
एसीपी सुमित सूद के वॉट्सएप में जो-जो नंबर फीड हैं, उनके पास मैसेज जा रहा है। इंस्पेक्टरों व अन्य अधिकारियों के पास भी मैसेज जा रहा है। एक रिटायर्ड इंस्पेक्टर के पास मैसेज पहुंचा तो उन्होंने एसीपी से संपर्क करने की कोशिश की। उनका फोन बंद था, तो उन्होंने थाना डिवीजन नंबर सात के एसएचओ गगनदीप सिंह को इस बारे में जानकारी। एसएचओ इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह ने बताया कि उनके पास इस तरह की सूचना आई है। वो इस मामले को साइबर सेल को भेज रहे हैं। साइबर सेल के एसीपी बोले- सतर्क रहें लोग
साइबर सेल के एसीपी मुराद जसबीर सिंह गिल ने बताया कि लोग इस तरह के मैसेज से सतर्क रहें। अगर इस तरह के कोई भी मैसेज आते हैं तो उनको वेरिफाई करें। मैसेज के साथ आने वाले एपीके लिंक को बिल्कुल भी क्लिक न करें। अगर आप एपीके लिंक को क्लिक करते हैं तो नुकसान हो सकता है। मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी
मुराद जसबीर ने कहा कि एसीपी सुमित सूद के मोबाइल से इस तरह के मैसेज भेजने की सूचना मेरे पास नहीं आई है। हो सकता है कि अभी साइबर थाने के एसएचओ या किसी अन्य मुलाजिम तक पहुंची हो। इस मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी।ट 2024 में लुधियाना ईस्ट में नियुक्त किए
सुमित सूद लुधियाना ईस्ट में सितंबर 2024 से बतौर एसीपी तैनात हैं। इससे पहले भी वह लुधियाना में अलग-अलग जगहों पर तैनात रहे हैं। एसएचओ के तौर भी लुधियाना में तैनात रहे हैं। स्कूल प्रिंसिपल-एनजीओ अध्यक्ष के मोबाइल भी हैक करके मांगे थे पैसे
अगस्त महीने में लुधियाना के बीसीएम आर्य मॉडल स्कूल की प्रिंसिपल अनुजा कौशल का मोबाइल भी हैक हुआ था। उनके नंबर पर नव चेतना बाल भलाई कमेटी के अध्यक्ष सुखधीर सेखों ने कॉल की तो अगले दिन ही उनका मोबाइल भी हैक हो गया। अनुजा कौशल के नंबर से उनके स्कूल टीचर्स को मैसेज भेजा गया कि उनका रिश्तेदार अस्पताल में एडमिट है तो उन्हें 55 हजार रुपए भेज दो। ऐसे ही मैसेज सुखधीर सेखों के मोबाइल से भी भेजे गए। उनके कुछ लोगों ने तो पैसे भी ट्रांसफर कर दिए थे।

You missed