Iran US Conflict: ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को दोबारा खोलने का संकेत देकर वैश्विक बाजारों में हलचल बढ़ा दी है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के एक सीनियर अधिकारी ने कहा है कि अगर अमेरिका सैन्य दबाव कम करता है और ईरानी बंदरगाहों पर लगी नाकाबंदी हटाता है, तो तेहरान करीब 7 दिन के भीतर हॉर्मुज स्ट्रेट खोल सकता है। इस खबर का असर तुरंत कच्चे तेल की कीमतों पर दिखाई दिया। मंगलवार शाम को ब्रेंट क्रूड करीब 2% गिरकर 98.33 डॉलर प्रति बैरल तक आ गया। बाजार को उम्मीद है कि अगर हॉर्मुज में जहाजों की आवाजाही सामान्य होती है, तो वैश्विक तेल सप्लाई को राहत मिल सकती है। हालांकि, अभी यह सिर्फ ईरान की ओर से सामने आया प्रस्ताव है, किसी समझौते की पुष्टि नहीं हुई है।