फिरोजपुर रेलवे मंडल ने भगतांवाला-पट्टी और खेमकरण-भगतांवाला रूट पर चलने वाली दो प्रमुख ट्रेनों को आगामी सात दिनों के लिए रद्द करने का निर्णय लिया है। रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 74686 (भगतांवाला-पट्टी) और ट्रेन संख्या 74685 (खेमकरण-पट्टी-भगतांवाला) की सेवाएं 21 सितंबर से 27 सितंबर 2026 तक पूरी तरह निलंबित रहेंगी। यात्रियों से सहयोग और वैकल्पिक साधनों के उपयोग की अपील पट्टी रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर अरुण कुमार ने बताया कि 21 से 27 सितंबर के बीच इस मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन बाधित रहेगा। उन्होंने पट्टी और खेमकरण रूट के रेल यात्रियों से अपील की है कि वे इस अवधि के दौरान अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इस बदलाव का विशेष ध्यान रखें और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए परिवहन के अन्य साधनों का इस्तेमाल करें। रेलवे विभाग ने स्पष्ट किया है कि सात दिनों के इस निलंबन के दौरान यात्री इन दोनों ट्रेनों में सफर की योजना न बनाएं। रेल सेवाएं बंद रहने के कारण इस रूट पर रोजाना स