Home Loan Calculator: होम लोने लेते समय लोग अक्सर यह गलती करते हैं कि पैसा होने के बावजूद डाउन पेमेंट कम करते हैं और ज्यादा रकम का होम लोन ले लेते हैं। यह सही नहीं है। बेसिक होम लोने के फाउंडर अतुल मोंगा के अनुसार, ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा डाउन पेमेंट देने की कोशिश करनी चाहिए। इससे भविष्य में आपके द्वारा चुकाए जाने वाले ब्याज की काफी सारी बचत हो जाएगी। ज्यादा डाउन पेमेंट देने से आपकी ईएमआई भी छोटी रकम की बनेगी और आप पर कर्ज का बोझ घट जाएगा। आइए जानते हैं कि एसबीआई से 31 लाख रुपये का होम लोन लेने पर क्या ईएमआई बनेगी और आपकी सैलरी कितनी होनी चाहिए।