Baba Vanga Prediction: बुल्गारिया के भविष्यवक्ता बाबा वेंगा को‘नास्त्रेदमस ऑफ बाल्कन’(Baba Vanga 2026) के नाम से जाना जाता है। वे अपनी भविष्यवाणियों के लिए विश्व भर में मशहूर हैं। उन्होंने अगले साल के लिए कुछ ऐसी भविष्यवाणियां की हैं, जैसा अब से पहले कभी नहीं हुआ। उनकी सन 2026 के लिए सोने की कीमत में भारी उछाल की भविष्यवाणी ने निवेशकों और बाजार के विश्लेषकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। लेकिन क्या यह भविष्यवाणी सच होगी, या यह केवल एक अटकल है? आइए, जानते हैं। बाबा वेंगा (Baba Vanga ) ने कथित तौर पर भविष्यवाणी की थी कि सन 2026 में सोने की कीमतें (Gold Price Prediction) अभूतपूर्व ऊंचाइयों को छू सकती हैं। उनका मानना था कि वैश्विक आर्थिक बदलाव और अनिश्चितताएं सोने को निवेशकों का पसंदीदा विकल्प (Gold Investment 2026) बनाएंगी। सोना हमेशा से ही एक सुरक्षित निवेश माना जाता है, और बाबा वेंगा की भविष्यवाणी इसे और मजबूती देती है। लेकिन क्या यह भविष्यवाणी केवल अनुमान है, या इसके पीछे कोई ठोस आधार है?