सलूम्बर बिजली विभाग ने 20 सितंबर को शहर और आसपास के इलाकों में तीन घंटे बिजली कटौती का एलान किया है। सुबह 7 बजे से 10 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। यह कटौती 33/11 केवी सलूम्बर और हाउसिंग बोर्ड जीएसएस से जुड़ी बिजली लाइनों के रख-रखाव और पेड़ों की छंटाई के लिए की जाएगी। बिजली लाइन का होगा रख-रखाव विभाग के अनुसार, बिजली लाइनों के रख-रखाव, पेड़ों की छंटाई और दूसरे जरूरी तकनीकी कामों के लिए यह सप्लाई रोकी जाएगी। इस दौरान 33/11 केवी सलूम्बर और हाउसिंग बोर्ड जीएसएस से निकलने वाले सभी संबंधित फीडरों से जुड़े इलाकों में बिजली सेवा पर असर पड़ेगा। ये इलाके होंगे प्रभावित मेंटेनेंस के चलते सलूम्बर और हाउसिंग बोर्ड जीएसएस से जुड़े सभी संबंधित फीडर क्षेत्र प्रभावित होंगे। बिजली विभाग ने सभी ग्राहकों से अपील की है कि वे कटौती के समय से पहले अपने जरूरी बिजली के काम पूरे कर लें। मेंटेनेंस के दौरान बिजली नहीं होने से ग्राहकों को परेशानी हो सकती है।
