सीकर में पंचायती राज चुनावों की लॉटरी को लेकर उत्सुकता बढ़ने लगी है। राजनीतिक दलों से ज्यादा गांव-गुवाड़ की चौपालों में समीकरण बनते दिख रहे हैं। सीकर में 23 सितंबर को प्रधान, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य तथा 24 सितंबर को सरपंच और वार्ड पंच की लॉटरी होने के साथ ही उम्मीदवार भी मैदान में आजाएंगे। सबसे ज्यादा जोर-आजमाइश गांवों में सरपंच-वार्ड पंच के चुनाव में देखने काे मिलेगी। सीकर में जिला प्रमुख का पद ओबीसी महिला कैटेगरी के लिए आरक्षित है। जिले की 9 पंचायत समितियों में ST कैटेगरी के लिए 1 वार्ड भी रिजर्व नहीं है। सीकर में जिला परिषद सदस्य के 49 वार्ड और 16 पंचायत समितियों में सदस्य के 304 वार्ड हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन के बाद अब 449 ग्राम पंचायतों के सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव होंगे। पंचायती राज के रिजर्वेशन में महिलाओं को 50 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी। देखें पंचायत समितियों में कैटेगरी वाइज रिजर्वेशन रामगढ़ शेखावाटी फतेहपुर पंचायत समिति लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति बलारां पंचायत समिति नेछवा पंचायत समिति धोद ग्रामीण पंचायत समिति धोद पंचायत समिति पिपराली पंचायत समिति पलसाना पंचायत समिति दांतारामगढ़ पंचायत समिति खाचरियावास पंचायत समिति खंडेला पंचायत समिति श्रीमाधोपुर पंचायत समिति अजीतगढ़ पंचायत समिति नीमकाथाना पंचायत समिति पाटन पंचायत समिति
