राजस्थान में 2 नगर निगमों समेत 32 निकायों में निर्विरोध मेयर-चेयरमैन चुने गए हैं। भरतपुर-भीजवाड़ा नगर निगम समेत 29 निकायों में भाजपा के निर्विरोध प्रमुख बने हैं। कांग्रेस सिर्फ दो जगह निर्विरोध जीती। धौलपुर नगर परिषद में पार्षद का चुनाव लड़े बिना निर्दलीय गिरीश गर्ग निर्विरोध चेयरमैन बने। धोरीमन्ना नगर पालिका में महज 21 साल 47 दिन की भाजपा की कीर्ति गोसाईवाल निर्विरोध पालिकाध्यक्ष निर्वाचित हुईं। सात नगर निगम सहित 305 निकायों में शुक्रवार को नामांकन वापसी का आखिरी दिन था। 21 सितंबर 273 निकायों में मेयर-चेयरमैन का चुनाव होगा। बहरोड़ के कचहरी परिसर में शुक्रवार दोपहर बर्डोद नगर पालिका के दो पार्षदों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान मुंडावर से कांग्रेस विधायक ललित यादव और ASP सुरेश खींची में बहस हो गई। विधायक दोनों पार्षदों को अपने साथ लेकर जाने लगे। तभी एएसपी सुरेश खींची विधायक की गाड़ी के सामने खड़े हो गए। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। भरतपुर-भीलवाड़ा में निर्विरोध मेयर… 5 नगर निगम में कौन-कौन लड़ रहा मेयर का चुनाव… निकाय चुनाव से जुड़े बड़े अपडेट्स… पाली में कांग्रेस विधायक का धरना: पाली में कांग्रेस विधायक भीमराज भाटी अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठ गए। उन्होंने मेयर नामांकन वाले दिन उनके भाई लक्ष्मी नारायण भाटी के साथ मारपीट का आरोप लगाया था। इसके बाद से विधायक आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। बीकानेर में कांग्रेस ने बागी को मनाया: बीकानेर में नवरतन डागा ने अपना नाम वापस ले लिया है। डागा ने पूर्व मंत्री बी. डी. कल्ला के भतीजे अनिल कल्ला को कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने के विरोध में निर्दलीय नामांकन किया था। अलवर नगर निगम से निर्दलीय प्रत्याशी रिंकल गर्ग ने नामांकन वापस ले लिया। उन्होंने कहा- नामांकन करने के बाद पता चला कि यहां हॉर्स ट्रेडिंग चल रही है। कैंडिडेट खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। विजेता निर्दलीय कैंडिडेट अपने दाम बता रहे हैं। लेकिन हम पैसे देकर किसी सीट पर नहीं आना चाहते हैं। डोटासरा बोले- खून-खराबा हुआ तो पुलिस-सरकार जिम्मेदार: सीकर में कांग्रेस ने पुलिस पर पार्टी और समर्थक पार्षदों को बाड़ाबंदी से उठाए जाने का आरोप लगाया है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- मैं डीजीपी से कह रहा हूं कि अब आप इस तांडव नृत्य को रोक लीजिए, वरना राजस्थान की जनता में आक्रोश फैल जाएगा। अगर कोई मर्डर हुआ या खून-खराबा हुआ तो जिम्मेदार राजस्थान पुलिस और सरकार होगी। पूर्व मंत्री बोले- सरकार ने भेजे CID अफसर: पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. बी. डी. कल्ला ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ने CID के अफसरों को भेजकर जैसलमेर में उनके प्रशिक्षण शिविर में पड़ताल की। सभी पार्षदों से आईडी कार्ड लिया गया। उन्हें धमकाने का काम किया गया। जयपुर में निर्दलीय पार्षद ने बीजेपी जॉइन की, फिर छोड़ी: जयपुर के वार्ड-109 से निर्दलीय पार्षद मोहम्मद रईस खान ने बीजेपी जॉइन कर ली थी। लेकिन कुछ घंटों बाद ही उन्होंने बीजेपी में जाने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा- मेरी विचारधारा सेक्युलर है। मैं कांग्रेस विचारधारा को मानता हूं। खैरथल में पार्षद लापता: खैरथल नगर परिषद के वार्ड-3 से कांग्रेस पार्षद 14 सितंबर के बाद से लापता हैं। उनके परिजन ने हाइब्रिड सिस्टम से कांग्रेस के सभापति प्रत्याशी बने ओमप्रकाश रोघा समेत 4 लोगों पर किडनैप और मारपीट की FIR करवाई है। निकाय चुनाव से जुड़ी PHOTOS…
शहरों से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें… जोधपुर | उदयपुर | सीकर | अलवर | कोटा | अजमेर | …. ये खबरें भी पढ़ें… बाड़ेबंदी के पीछे की असली वजह क्या?:पार्षदों के क्रॉस वोटिंग-पाला बदलने का डर, 7 सवालों में जानिए- क्या है रिसॉर्ट पॉलिटिक्स धोरीमन्ना नगर पालिका की कमान जेन जी के हाथ में:बोलीं- सिविल सर्विसेज में जाना चाहती थी; पुलिसकर्मी पिता ने भी मांगा था विधायकी का टिकट … पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…