भीलवाड़ा में तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार पति-पत्नी और बेटे की मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर कार छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने बताया- टक्कर के बाद धमाके जैसी आवाज आई। लोगों ने क्षतिग्रस्त बाइक को कार की पीछे वाली सीट पर रख दिया। हादसा भीलवाड़ा-कोटा नेशनल हाईवे-758 पर बीगोद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को शाम करीब 5 बजे हुआ। तीनों के सिर समेत कई जगहों पर गंभीर चोटें आई थाना प्रभारी जय सुल्तान ने बताया- सदर थाना इलाके के रूपाहेली गांव के रहने वाले भगवान (67) पुत्र रोड़ा बागरिया, पत्नी देऊ बागरिया (53) और बेटे रतन बागरिया (24) के साथ मांडलगढ़ की तरफ जा रहे थे। इस दौरान नयागांव के पास दिल्ली नंबर की वरना कार से बाइक की भिड़ंत हो गई। बाइक सवार तीनों लोग उछलकर कार के शीशे पर गिरे। सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आने के कारण तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बीगोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मॉर्च्युरी में रखवाया। थाना प्रभारी ने बताया- हादसे के बाद ड्राइवर कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार कोटा की तरफ से आ रही थी। कार की बाइक से भिड़ंत होने पर धमाके जैसी आवाज आई। ये खबर भी पढ़ें कोटा में आमने-सामने भिड़ीं बाइक, पिता-बेटी की मौत:मां-बेटे समेत 3 घायल; शोकसभा में शामिल होकर ससुराल से लौट रहा था युवक कोटा में दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में पिता-बेटी की मौत हो गई। वहीं मां-बेटे गंभीर घायल हो गए। हादसा सांगोद इलाके के सांगोद-कोटा रोड पर माल बावड़ी के पास शुक्रवार सुबह 11:30 बजे हुआ। (पूरी खबर पढ़ें)
