चंडीगढ़ नगर निगम की एफएंडसीसी कमेटी सदस्य द्वारा एजेंडे से प्रस्ताव बदलने का मुद्दा उठाने के बाद उस प्रस्ताव को ही बैठक में पारित किया गया है। जिससे साफ है कि भारतीय जनता पार्टी के पार्षद और एफएंडसीसी के सदस्य सौरव जोशी अपनी बात मनवाने में कामयाब रहे हैं। अब आगामी गुरुपर्व (5 नवंबर) समारोह के दौरान तीन दिनों के लिए अस्थायी स्टॉल लगाने की अनुमति को मंजूरी दे दी है। इस निर्णय का उद्देश्य धार्मिक उत्सवों के सुचारू संचालन, श्रद्धालुओं और आगंतुकों को आवश्यक सुविधाएं प्रदान करना और साथ ही क्षेत्र में उचित नियमन और स्वच्छता सुनिश्चित करना है। बैठक में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, विशेष आयुक्त प्रदीप कुमार, कमेटी सदस्य गुरप्रीत सिंह, सौरभ जोशी, सुमन देवी, पूनम, जसमनप्रीत सिंह और नगर निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। कई प्रस्ताव के मिनट काटे गए
बता दें कि एफएंडसीसी के सदस्य व भाजपा पार्षद सौरव जोशी की तरफ से 22 अक्तूबर 2025 को होने वाली एफएंडसीसी की बैठक से पहले 21 अक्तूबर 2025 को यह मुद्दा उठाया गया था कि उनके पास एफएंडसीसी की बैठक का एजेंडा आया है, उसमें कई प्रस्ताव के मिनट काट दिए गए हैं। उनकी तरफ से गुरुपर्व पर अस्थायी स्टॉल लगाने के प्रस्ताव को हटाने का भी प्रस्ताव था। इस कारण ही 22 अक्तूबर की बैठक भी रद्द हो गई थी। मनीमाजरा ग्रीन बेल्ट में छट्ठ पूजा को मंजूरी
नगर निगम की वित्तीय एवं व्यवसायिक परिषद (FCC) ने चंडीगढ़ के इंदिरा कॉलोनी, मनीमाजरा स्थित ग्रीन बेल्ट पार्ट-I स्थित तालाब में छठ पूजा समारोह के आयोजन को मंजूरी दे दी है। इससे पहले, नगर निगम की आम सभा ने सुंदर नगर, मौलीजागरां, चंडीगढ़ में छठ पूजा के आयोजन का एजेंडा पारित कर दिया था। चंडीगढ़ नगर निगम इस वर्ष शहर के विभिन्न हिस्सों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो स्थानों पर छठ पूजा समारोह आयोजित करेगा।
एफएंडसीसी ने इन प्रस्तावों को भी दी मंजूरी
