फाजिल्का जिले में डेंगू लगातार फैल रहा है। अब जिले की एडीसी मैडम डॉक्टर मनदीप कौर ने इसकी कमान संभाल ली है। एडीसी की अध्यक्षता में मोहल्लों में मेडिकल कैंप लगाकर लोगों की स्क्रीनिंग और डेंगू के टेस्ट किए जा रहे है। एक दिन में 23 मामले सामने आने के बाद जिले में अब तक कुल 162 डेंगू पॉजिटिव मामले सामने आ चुके है। हालात यह हैं कि फाजिल्का के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है। एडीसी का कहना है कि जो लोग घरों में उनकी टीम को चेकिंग नहीं करने दे रहे उनके भी चलान किए जा रहे है। जिले में डेंगू के 162 मरीज सिविल सर्जन डॉक्टर रोहित गोयल ने बताया कि फाजिल्का जिले में डेंगू का आंकड़ा आए दिन बढ़ रहा है, और एक दिन में करीब 23 मामले सामने आए है। यही वजह है कि अब तक करीब 162 डेंगू के पॉजिटिव मामले पाए जा चुके है। हालांकि उन्होंने कहा कि जिले भर में 120 टीमें तैनात की गई है। लेकिन फाजिल्का में ही 100 से अधिक डेंगू के मामले सामने आए है। इसलिए घर घर जाकर टीमें चेकिंग कर रही है, और डेंगू का लार्वा बरामद होने पर नष्ट किया जा रहा है। जिसमें उनके द्वारा लोगों से सहयोग की अपील की जा रही है। फाजिल्का शाहर में ही 11 लोग पॉजिटिव मिले उधर एडीसी मैडम डॉक्टर मनदीप कौर ने कहा कि फाजिल्का के जटियां मोहल्ले में भी चार लोग डेंगू पॉजिटिव मिले। उन्होंने कहा कि फाजिल्का में ही 11 लोग पॉजिटिव आए हैं। जबकि पूरे जिले भर में 23 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए। इन सबको ध्यान में रखते हुए अब मोहल्लों में कैंप लगाए जा रहे हैं। लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है, और डेंगू टेस्ट भी हो रहे हैं। डीसी ने कहा कि जो लोग टीम को घरों में दाखिल होकर चेकिंग नहीं करने दे रहे, उनके भी चालान किए जा रहे हैं। बचाव के लिए कराई जा रही फॉगिंग उधर नगर कौंसिल के ईओ वीर बिक्रम धूड़िया ने बताया कि फाजिल्का शहर के सभी वार्डों में फॉगिंग करवाई जा चुकी है। हालांकि इस मामले में डेंगू का लार्वा मिलने पर 167 चालान भी किए जा चुके है। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी अपने स्तर पर अलर्ट है। अब दूसरे राउंड के दौरान फॉगिंग करवाई जाएगी। लेकिन लोग भी सावधानी बरतें ताकि डेंगू से बचा जा सके ।
