उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों में भाजपा ने 53 वार्डों में जीत दर्ज कर बहुमत हासिल किया है। कांग्रेस को 23 वार्ड मिले, जबकि एक वार्ड में माकपा और तीन वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे। वार्ड 54 में भाजपा के राजेंद्र गखरेजा ने निर्दलीय देवेंद्र माली को हराया। राजेंद्र ऑटो ड्राइवर है और उस इलाके में उनको मिथुन दा के नाम से जाना जाता है। उनके वार्ड में जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी भी गए थे और उनकी सबको चिंता थी, लेकिन वे चुनावी मैच जीत गए। इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के कई बड़े नेता चुनाव जीते हैं। कई करोड़पति उम्मीदवारों ने भी बाजी मारी है तो भाजपा के पूर्व डिप्टी मेयर महेंद्र सिंह शेखावत 51 और आकाश वागरेचा 50 वोट से ही जीत पाए। पीएचडी धारी कांग्रेस की डॉ. हितांशी शर्मा, डॉ. पूनम राठौड़ और भाजपा की डॉ. कविता जोशी, डॉ. पंकज बोराणा चुनाव जीते हैं, जबकि भाजपा के सीए आशीष कोठारी, कांग्रेस की MBBS डॉक्टर खुशी गमेती भी जीती है। इसके अलावा भाजपा और कांग्रेस के युवा संगठन और छात्र नेता भी चुनाव जीतकर नगर निगम में पहुंचे है। स्टूडेंट लीडर महेंद्र सिंह शेखावत, डॉ. पंकज बोराणा, प्रमोद सामर, पारस सिंघवी, किशन भील, हर्षवर्धन केलावत जैस छात्र नेता शामिल है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह राठौड़, विजय आहूजा, महेशपुरी गोस्वामी तो कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष शंकर चंदेल ने भी बाजी मारी। वहीं कांग्रेस से संगठन महामंत्री और पिछले चुनाव में मेयर पद के उम्मीदवार अरुण टांक भी जीत गए है। उदयपुर नगर निगम के 80 ही पार्षदों का प्रोफाइल देखें
उदयपुर नगर निगम चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़े…. उदयपुर में सातवीं बार बनेगा भाजपा का बोर्ड:53 सीटों पर बीजेपी, 23 में कांग्रेस और 4 निर्दलीय-माकपा जीते, जानिए कौन-कितने वोट से जीता कानोड, भींडर-मावली पालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनना तय:फतहनगर और वल्लभनगर में बीजेपी को बहुमत, उदयपुर में 5 नगर पालिकाओं के रिजल्ट उदयपुर में मेयर-डिप्टी मेयर की कुर्सी को लेकर लॉबिंग तेज:प्रमोद सामर और दिनेश भट्ट प्रमुख दावेदार; सिंघवी-चंडालिया भी लगा रहे पूरा जोर