सीकर नगर परिषद के 65 वार्डों पर हुए मतदान के नतीजे साफ हो गए हैं। सीकर में लगातार तीसरी बार और कुल 7वीं बार कांग्रेस का बोर्ड बना है। यहां कांग्रेस के 38 और भाजपा के 22 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। वहीं, 4 निर्दलीय और 1 सीट पर आरएलपी ने जीत हासिल की है। बता दें कि सीकर में बोर्ड बनाने के लिए 65 सीटों में से 33 सीटें चाहिए। पूर्व सभापति जीवण खां ने वार्ड नंबर 15 और उनकी पत्नी खतीजा ने वार्ड नंबर 16 से जीत हासिल की है। वार्ड नंबर 46 में कांग्रेस से सुरेश सैनी चुनाव हार गए। वार्ड 47 में उनकी पत्नी कोमल कांग्रेस से जीत गई। वार्ड नंबर 20 में कांग्रेस प्रत्याशी शंभू दयाल ने जीत के बाद विजय जुलूस निकाला। वहीं, वार्ड 18 में दोनों प्रत्याशियों को बराबर वोट मिले हैं। लॉटरी से फैसला हुआ। वहीं, मतगणना पूरा होने के बाद वार्ड 17 में विवाद हो गया। यहां पर कांग्रेस समर्थक और निर्दलीय समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थर फेंके। वार्ड 18 में लॉटरी से जीती आरएलपी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के उम्मीदवार यूनुस वार्ड नंबर 18 में जीते, यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी साबिर को और युनुस को 643-643 वोट मिले थे। लॉटरी में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने जीत हासिल कर ली। यूजीसी का विरोध, वार्ड के लोगों ने निर्दलीय जिताया वार्ड 25 के लोगों ने यूजीसी का विरोध करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी रंजना को जीता दिया। दूसरे नंबर पर भी निर्दलीय रही। कांग्रेस और भाजपा दोनों को ही बुरी मात मिली है। विधायक के वार्ड में हारी कांग्रेस सीकर के निकाय चुनाव में वार्ड नंबर 27 में भी बड़ा उलट फिर हुआ। यहां कांग्रेस के विधायक राजेंद्र पारीक अपने वार्ड में ही कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश को नहीं जितवा सके। यहां पर भाजपा के चतुर्भुज कुमावत ने प्रकाश को 669 वोटो से हराया। पढ़िए, किस वार्ड में किसकी जीत–हार मतगणना की तस्वीरें… ये भी पढ़ें… सीकर- पूर्व सभापति की पत्नी चेयरमैन पद की मजबूद दावेदार:परिवारवाद का आरोप बन सकता है परेशान; कांग्रेस के पास तीन बड़े चेहरे सीकर में 20 वोटों के अंदर से जीती बीजेपी प्रत्याशी:सबसे ज्यादा अंतर 1680 वोटों का रहा; देखें सभी पार्षदों की प्रोफाइल
