जयपुर नगर निगम में बीजेपी का बोर्ड बना है। बीजेपी ने 78 सीट पर अपनी जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस ने 53 और निर्दलीय ने 15 सीट पर जीत दर्ज की है। आज 150 में से 146 वार्ड के वोटों की काउंटिंग हुई। 4 वार्ड 9, 18, 25 और 34 के 5 बूथों पर री-पोलिंग होगी। वहीं बीजेपी के लिए एक बड़ी हार वार्ड 110 से जयपुर की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल के रूप में सामने आई है। वे अपने एक भी बूथ पर जीत दर्ज नहीं कर पाईं। उन्हें कांग्रेस की सुनीता मेठी ने हराया। वार्ड 35 से बीजेपी नेता विमल कटियार निर्दलीय से चुनाव हार गए। वार्ड 49 से कांग्रेस उम्मीदवार धर्मसिंह सिंघानिया ने बीजेपी के मुकेश शर्मा (काका) को हराया। वार्ड 113 से गजनफर अली ने 10 हजार 14 रिकॉर्ड वोट से निर्दलीय प्रत्याशी को हराया। वहीं वार्ड 124 में कांटे की टक्कर देखने को मिली। कांग्रेस की कांता देवी ने केवल 5 वोट से जीत दर्ज की। दो नगर निगम मर्ज करने का असर जयपुर में हुए उलटफेर पढ़िए, किस वार्ड में कौन हारा-जीता देखिए-मतगणना की PHOTOS