राजस्थान की 47 नगर परिषदों और 252 नगर पालिकाओं के सोमवार को नतीजे आए। 47 में से 28 परिषदों में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला। यहां निर्दलीय किंगमेकर होंगे। 12 नगर परिषद में भाजपा, 6 में कांग्रेस और 1 में आम आदमी पार्टी (आप) को बहुमत मिला है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। यहां 45 वार्डों में से 29 में कांग्रेस जीती है। 13 में बीजेपी, 2 में निर्दलीय और 1 में आम आदमी पार्टी जीती है। बारां में आप ने 60 में से 31 वार्ड जीतकर बहुमत हासिल कर लिया। सीकर में 65 वार्डों में से कांग्रेस ने 38, बीजेपी ने 22, निर्दलीय ने 4 और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने 1 वार्ड जीता है। यहां काउंटिंग के बाद वार्ड नंबर 17 में कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थक भिड़ गए। इस दौरान पथराव में कई लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने लोगों को खदेड़कर स्थिति संभाली और कई लोगों को हिरासत में लिया। नागौर नगर परिषद में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। यहां 60 वार्डों में से 23 में निर्दलीय, 21 में भाजपा और 13 में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। वार्ड 7 में बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिवास सांखला चुनाव हार गए। सीमावर्ती जिलों बाड़मेर और जैसलमेर में भाजपा का बोर्ड बना है। देखिए- जीत के बाद की 2 तस्वीरें… आज की सबसे बड़ी चुनावी चर्चा… राजस्थान में पहली बार ‘आप’ का बोर्ड: आप पार्टी पहली बार राजस्थान की किसी नगर परिषद में स्पष्ट बहुमत के साथ चेयरमैन बनाने की स्थिति में आ गई है। बारां में आप बीजेपी और कांग्रेस पर भारी पड़ गई। पार्टी ने 60 में से 31 वार्ड जीत लिए। कांग्रेस 18 और भाजपा 9 वार्डों में जीत पाई। भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों को 1-1 वोट मिले: डीडवाना-कुचामन जिले की परबतसर नगर पालिका के वार्ड नंबर-13 में भाजपा प्रत्याशी कैलाश चंद को सिर्फ 1 वोट मिला। इसी तरह नागौर जिले की रियांबड़ी नगर पालिका के वार्ड नंबर-15 में कांग्रेस प्रत्याशी मजीद मोहम्मद को 1 वोट मिला। सीकर नगर परिषद में लगातार तीसरी बार कांग्रेस का बोर्ड सीकर नगर परिषद में कांग्रेस ने लगातार तीसरी बार और कुल 7वीं बार बोर्ड बनाया है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सभापति जीवण खां वार्ड 15 और उनकी पत्नी खतीजा वार्ड नंबर 16 से चुनाव जीत गईं। वार्ड 46 में कांग्रेस के सुरेश सैनी हार गए, लेकिन वार्ड 47 में उनकी पत्नी कोमल जीत गई। वार्ड 18 में RLP और कांग्रेस के प्रत्याशियों को बराबर वोट मिले। इसके बाद लॉटरी में RLP प्रत्याशी जीत गए। पूरी खबर पढ़ें नागौर में 2 पूर्व सभापति चुनाव हारीं नागौर नगर परिषद में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। यहां 60 वार्डों में से 23 में निर्दलीय, 21 में भाजपा और 13 में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। यहां 2 पूर्व सभापति मीतू बोथरा (निर्दलीय) और नीतू तोलावत (भाजपा) चुनाव हार गईं। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिवास सांखला भी चुनाव हार गए। पूरी खबर पढ़ें निकाय चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… बीकानेर। झुंझुनूं। बाड़मेर। जैसलमेर। टोंक। बांसवाड़ा। राजसमंद। दौसा। श्रीगंगानगर। चित्तौड़गढ़। जालोर। सवाई माधोपुर। बूंदी। हनुमानगढ़। सिरोही। झालावाड़। चूरू। ——— 1. रिजल्ट में ‘काकाजी’ की एंट्री का असर:जनता ने भाजपा-कांग्रेस को डराकर जिताया; 140+ निकायों में निर्दलीय खोलेंगे सत्ता का ताला 2. राजस्थान के 10 नगर निगमों के नतीजे आज:भरतपुर में हुई थी सबसे ज्यादा वोटिंग, जयपुर में सबसे ज्यादा 723 उम्मीदवारों पर फैसला 3. पूर्व सीएम गहलोत और केंद्रीय मंत्री शेखावत अपने वार्ड हारे:पायलट के क्षेत्र में जीती कांग्रेस; राजस्थान निकाय चुनाव में पहली बार ‘आप’ का बोर्ड 4. जयपुर में सुनील-पुनीत-विमल मेयर की रेस में:उदयपुर में कटारिया के रिश्तेदार, कोटा में स्पीकर की पसंद पर लग सकती है मुहर, जानिए निगमों में मेयर के प्रमुख दावेदार 5. भाजपा–कांग्रेस से टिकट लाए, परिवार के वोट भी नहीं मिले:कांग्रेस में पिता–पुत्र और पति–पत्नी की जोड़ी दहाई भी नहीं छू पाई, भाजपा प्रत्याशी को मिला महज एक वोट 6. जयपुर, जोधपुर, कोटा में मेयर-डिप्टी मेयर के चुनाव स्थगित:राज्य निर्वाचन आयोग नए सिरे से जारी करेगा कार्यक्रम, EVM खराबी से रिजल्ट अटका 7. BJP-कांग्रेस के वोट शेयर में 1% से कम अंतर:आरएलपी-आप सहित 5 पार्टियों को नोटा से कम वोट, भाजपा ने कांग्रेस से 566 वार्ड ज्यादा जीते ——— नगर परिषद-नगर पालिकाओं की काउंटिंग से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….