श्रीगंगानगर की श्रीकरणपुर पंचायत समिति के पूर्व प्रधान और कांग्रेस नेता युवरेंद्र सिंह के बेटे जैसल सिंह बराड़ (27) ने आत्महत्या कर ली। जैसल ने शनिवार दोपहर को 5-ओ स्थित अपने घर में की। उसके पास मिले सुसाइड नोट में केवल ‘I AM SORRY’ लिखा हुआ था। श्रीकरणपुर डीएसपी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया- केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र निवासी जैसल ने अपने दादा की 312 बोर की बंदूक से सिर में गोली मार ली। उसकी 10 दिन पहले ही सगाई हुई थी। चाय देने कमरे में गया नौकर, बेड पर मिला शव पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम करीब 5 बजे घर का नौकर जैसल को चाय देने उसके कमरे में गया था। उसने देखा की पूरा बेड खून से सना हुआ है और जैसल की बॉडी बेड पर ही पड़ी हुई है। वह घबराकर बाहर भाग परिवार को घटना की जानकारी दी। जानकारी के अनुसार जैसल RAS एग्जाम की तैयार कर रहा था। दस पहले हुई जैसल की सगाई घर में खुशियों का माहौल था। सुसाइड की घटना से घर में चीख-पुकार मची गई। जैसल कांग्रेस नेता युवरेंद्र सिंह का इकलौता बेटा था। सिंह साल 2000 से 2005 तक प्रधान रहे थे। उनके पिता बाघ सिंह भी पंचायत समिति प्रधान थे। AI इमेज से समझिए- पूरा घटनाक्रम सुसाइड के कारणों को लेकर पूछताछ पुलिस के अनुसार घटना दोपहर करीब 3.30 बजे की है। पुलिस को करीब 6 बजे सुसाइड की जानकारी मिली थी। शनिवार शाम को ही फोरेंसिक टीम ने जैसल के कमरे से सैंपल लिए थे। घटनास्थल से सुसाइड नोट और लाइसेंसी बंदूक को अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रविवार सुबह मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिवार को सौंपा गया। — क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… पत्नी और 3 बेटियों को पहले जहर दिया,फिर सिर कुचला:आरोपी मोबाइल बंद कर घर छोड़ गया, कर्ज में डूबे होने के चलते मर्डर की आशंका जयपुर के करधनी इलाके में पति ने पत्नी और 3 बेटियों का पत्थर से सिर कुचलने से पहले खाने में जहर दिया था। पुलिस की जांच में अब तक सामने आया है कि आरोपी पति ने हत्या प्री प्लान बनाकर की। पूरी खबर पढ़िए…