अजमेर में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से ठीक पहले भाजपा-कांग्रेस ने बागियों के खिलाफ बड़ा संगठनात्मक एक्शन लिया है। प्रदेश भाजपा ने 41 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया है। इनमें अजमेर के 6 नेता शामिल हैं। वहीं कांग्रेस ने अजमेर के 43 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला। लिस्ट में पार्टी से निष्कासित किए गए कांग्रेसियों में तीन पूर्व पार्षद थे। इसके अलावा तिपाशा खींची वर्तमान में यूथ कांग्रेस की प्रदेश सचिव हैं। खास बात यह है कि सूची में भाजपा छोड़ चुके पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत और उनकी पत्नी हेमा गहलोत का नाम भी शामिल है। पार्टी ने इन नेताओं पर अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने या निर्दलीय प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने का आरोप लगाया है। जिले के 6 निकायों में कल होगा मतदान इधर, बुधवार को अजमेर जिले के 6 निकायों—पीसांगन, नसीराबाद, केकड़ी, सरवाड़, टांटोटी और सावर में पहले चरण का मतदान होगा। इन निकायों के कुल 150 वार्डों में वोटिंग के लिए 153 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनावी व्यवस्था संभालने के लिए करीब 4500 अधिकारी-कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी और मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। मंगलवार को सभी निकायों के मतदान दल अपने-अपने केंद्रों के लिए रवाना हो गए। मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए भी पहल की गई है। पुष्कर के सैंड आर्टिस्ट अजय रावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में बालू रेत से आकर्षक कलाकृति तैयार की। उन्होंने लोगों से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील का संदेश दिया। भाजपा ने 6 बागी नेताओं पर ये लगाए आरोप
इधर पहले चरण की तैयारियां पूरी, रवाना हुए मतदान दल अजमेर में पहले चरण के नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां भी पूरी हो गई हैं। मंगलवार को पीसांगन, नसीराबाद, केकड़ी, सरवाड़, टांटोटी और सावर के लिए मतदान दल रवाना हुए। बुधवार को इन 6 निकायों के 150 वार्डों में मतदान होगा। इसके लिए 153 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनावी व्यवस्था में करीब 4500 कर्मचारी, अधिकारी, सुरक्षा कर्मी और मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।
पहले चरण में पीसांगन के 25, नसीराबाद के 20, केकड़ी के 40, सरवाड़ के 25, टांटोटी के 20 और सावर के 20 वार्डों में मतदान होगा। जानिए आपका घर किस वार्ड में आता है अजमेर के 6 निकायों में कल चुनेंगे शहर सरकार:केकड़ी, सरवाड़, नसीराबाद, टांटोटी, सावर, पीसांगन में होगा मतदान; 86 हजार से ज्यादा वोटर अब पल-पल की अपडेट जानने के लिए ब्लॉग से गुजरे… Topics: राजस्थान निकाय चुनाव