जन्माष्टमी के अवसर पर सारसोप केचार भुजा नाथ मंदिर को खास तरह से सजाया गया है। मंदिर परिसर में जन्माष्टमी को लेकर धार्मिक और भक्ति का माहौल है। मंदिर के पुजारी हरीश पाराशर और भक्तों ने मिलकर मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया है। हरीश पाराशर मंदिर में रोजाना सेवा करते हैं। चार भुजा नाथ मंदिर सहित गांव के सभी मंदिरों से पूरे गांव के लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद रात 12 बजे भोग लगाया जाएगा। इसके बाद बच्चों और गांव के लोगों को प्रसाद बांटा जाएगा। मंदिर की सजावट और इस आयोजन में गांव के सभी लोगों का सहयोग मिला है। पुजारी हरीश पाराशर ने बताया कि इस आयोजन में गांव के लोगों का पूरा सहयोग मिल रहा है। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं में खास उत्साह और भक्ति का माहौल है। रात में जागरण का कार्यक्रम भी रखा गया है, जिसमें गांव के सभी भक्त मौजूद हैं।
