Jaipur Nikay Elections : जयपुर जिले में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिले के 19 नगरीय निकायों के 690 वार्डों में पार्षद पद के लिए नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन तक कुल 785 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। इन नामांकन पत्रों के आधार पर अब तक 689 अभ्यर्थियों ने चुनाव मैदान में उतरने के लिए नामांकन प्रस्तुत किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया की 27 अगस्त को नामांकन के पहले दिन 48 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिनमें 39 अभ्यर्थी शामिल थे। वहीं 29 अगस्त को नामांकन के दूसरे दिन 737 नामांकन पत्र दाखिल किए गए और 650 अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रस्तुत किया। इस प्रकार दो दिनों में नामांकन प्रक्रिया में उल्लेखनीय तेजी देखने को मिली है।
