राजस्थान में निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्धारित नामांकन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई है। आयोग ने 27 से 31 अगस्त तक नामांकन की तारीख तय की गई है। लेकिन बीच में रक्षाबंधन और रविवार का अवकाश होने के कारण नामांकन केवल तीन दिनों 27, 29 और 31 अगस्त को ही दाखिल किए जा सकेंगे। 31 अगस्त लास्ट डेट है। श्रीगंगानगर में बनाए तीन काउंटर श्रीगंगानगर जिला परिषद में नामांकन पत्र जमा करवाने के लिए तीन काउंटर बनाए गए हैं। एक काउंटर पर करीब 20 वार्ड, दूसरे पर लगभग 20 वार्ड और तीसरे पर करीब 25 वार्डों के प्रत्याशियों के नामांकन लिए जा रहे हैं। पहले दिन (गुरुवार) को शाम 4 बजे तक उमीदवारों ने सिर्फ नामांकन पत्र भरने के लिए ही लिए, शुल्क दिया और रसीद ली। इसके बाद फार्म भरने का तरीका समझा। पहले दिन भीड़, सुरक्षा कड़ी नामांकन शुरू होते ही जिला परिषद परिसर में चुनावी सरगर्मी दिखी। पहले दिन नामांकन पत्र लेने वालों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी। प्रत्याशी और उनके समर्थक तैयारियों के साथ परिसर पहुंचे। प्रशासन ने प्रक्रिया को व्यवस्थित रखने के लिए जरूरी इंतजाम किए। परिसर और आसपास पुलिस का पर्याप्त बल तैनात है। नामांकन के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सुरक्षा पर विशेष नजर रखी जा रही है। नामांकन के लिए तीन दिन मिलने से प्रत्याशियों के सामने औपचारिकताएं तेजी से पूरी करने की चुनौती है। राजनीतिक दलों के आधिकारिक उम्मीदवारों के साथ-साथ स्वतंत्र दावेदार भी सक्रिय हो गए हैं।