गुजरात के साबरकांठा में 8 साल के केवल की हत्या की जांच के दौरान पुलिस को एक साल पुराने राज का पता चला है. आरोपी सावनजी अलखाजी ठाकोर ने रिमांड के दौरान कबूल किया कि उसने केवल के 12 साल के बड़े भाई अमित की भी हत्या की थी. पुलिस के मुताबिक, जमीन के लालच और अंधविश्वास के चलते दोनों भाइयों को निशाना बनाया गया.
