फ्लाइट के अंदर घर का बना ढोकला और थेपला खाते एक भारतीय परिवार का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में परिवार आपस में खाना बांटता दिख रहा है. इस नजारे ने इंटरनेट पर सिविक सेंस और देसीपन को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है, जहां यूजर्स दो धड़ों में बंट गए हैं.