सिरोही में पतंजलि महिला योग समिति ने हाउसिंग बोर्ड स्थित वीरबाला कालीबाई योग उद्यान में रक्षाबंधन उत्सव धूमधाम से मनाया। शाम को आयोजित इस कार्यक्रम में समिति की सदस्य बहनों ने एक-दूसरे को रक्षा सूत्र बांधे और स्वास्थ्य और राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया। जिला संयोजिका पवन आर्य ने बताया कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कलाई पर बंधा यह धागा केवल एक सूत्र नहीं, बल्कि संकट के समय एक-दूसरे का साथ निभाने का वादा है। इस अवसर पर महिलाओं ने समाज में योग, बेहतर स्वास्थ्य और एकता को बढ़ावा देने की बात कही। गोयली ग्राम की प्रभारी पुष्कर देवल ने स्वामी रामदेव के ‘हर घर योग’ मिशन के लिए ‘समयदानी’ बनने का आह्वान किया, क्योंकि अर्थ दान तो हर कोई करता है, लेकिन समयदान के लिए समय नहीं है। उत्सव के दौरान हरिद्वार से मुख्य योग शिक्षक का प्रशिक्षण लेकर लौटीं पांच बहनों का स्वागत किया गया। इसके बाद, सभी उपस्थित बहनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ एक-दूसरे की कलाई पर राखी बांधी और मुंह मीठा करवाया। इस अवसर पर पुष्कर देवल, मंजुला खत्री, शकुंतला चौहान, खुशलता खत्री, बसंती आर्य, संगीता आर्य, रितु जिनगर, विनोद कंवर, गुलाब कंवर, किरण कंवर, माधुरी खत्री, गीता चौहान, रेखा खंडेलवाल, रानो टेकवाणी, रामी टेकवानी, शारदा मीणा, गोमती आर्य, संगीता रांगी, हेमलता निमेष, कृष्णा कंवर, लीना देवी रानी, डिंपल कुमारी और शांति देवी सहित कई बहनें उपस्थित थीं।