क्या आप भी बार-बार सब्जी वाले भइया से धनिया मांगते हैं? अगर हां, तो आपको अब ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. घर में इस्तेमाल किए गए धनिए की ताजी डंठल को फेंकने के बजाय उससे नया हरा-भरा पौधा उगाया जा सकता है. जानें पानी और मिट्टी, दोनों में धनिया उगाने का आसान तरीका और पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए जरूरी देखभाल टिप्स.
