Bank Unions Strike: बैंक ग्राहकों को सितंबर और अक्टूबर में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के प्रमुख संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने दो प्रमुख मांगों को लेकर हड़ताल का ऐलान किया है। पहली मांग पांच दिन का बैंकिंग सप्ताह लागू करने की है। दूसरी मांग सरकार की संशोधित परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव यानी PLI स्कीम को वापस लेने की है। इन दोनों मांगों के लिए यूनियंस तीन चरणों में हड़ताल करेंगी। पहले दो चरण सितंबर में और तीसरे चरण के दौरान अक्टूबर में देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया गया है।
