कोटा में 5 साल की बच्ची को कुत्ते ने सड़क पर गिराकर कई जगह नोच लिया। बच्ची अकेले ही गली में जा रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्ची की कलाई, पीठ और सिर सहित कई जगह काट लिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। घटना गुमानपुरा थाना क्षेत्र की बंगाली कॉलोनी की शनिवार शाम करीब 7:15 बजे की है। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुत्ते को भगाया गया। परिजन बच्ची को हॉस्पिटल लेकर गए और इलाज करवाया। आगे देखिए घटना की तस्वीरें… पिता बोले- कुत्ते ने बेटी को कई जगह काटा घायल बच्ची के पिता मोबिन ने बताया- बेटी नमरा (5) घर के बाहर गली में दौड़ रही थी। इसी दौरान कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्ची की चीख सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। कुत्ते को भगाकर उसे बचाया। कुत्ते ने नमरा की कलाई, पीठ और सिर पर काट लिया। इसके बाद बेटी को हॉस्पिटल लेकर गए, जहां उसका इलाज करवाया गया। पहले भी हो चुकी घटना स्थानीय निवासी किशन प्रजापति ने बताया- घटना के बाद इलाके में बच्चों की सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। इसी क्षेत्र में पहले भी कुत्ते के हमले की घटना हो चुकी है। कुछ समय पहले सफाई कर्मचारी खेमराज पर भी कुत्ते ने हमला किया था। इसमें उनके पैर में गंभीर चोट आई थी। लोगों का कहना है कि इलाके में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ रही है। नगर निगम से तत्काल कार्रवाई कर ऐसे कुत्तों को पकड़ने की मांग की है।