आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर शहर की सियासत तेज हो गई। बाड़मेर कांग्रेस में अंदरुनी खींचतान के बीच रविवार को कांग्रेस कार्यालय में दावेदारों की भीड़ नजर आई। वहीं बीजेपी ने कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ दावेदारों के फॉर्म ले रही है। बीजेपी कांग्रेस के 15 साल के करप्शन को खत्म कर बोर्ड बनाने का दावा कर रही है। वहीं कांग्रेस का कहना है कि कांग्रेस चौथी बार बोर्ड बनाने जा रहा है। भाजपा जिला महामंत्री महावीर सिंह चूली ने बताया- पिछले बोर्ड की नाकामी के कारण आम लोगों और वोटरों का मन है कि बीजेपी का मन बनाना चाहिए। आज कार्यकर्ता सम्मेलन रखा था। प्रमुख कार्यकर्ता और शहर के लोग भी मौजूद थे। हम वार्डवार प्रभारी और संयोजक बना दिए है। वहां पर भी जाकर आवेदन ले रहे है। आवेदन करने वालों को एक जाजम पर बैठाकर एक योग्य उम्मीदवार को टिकट दी जाएगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गोदारा ने बताया- कांग्रेस कमेटी ने एक स्कैनर जारी किया है। इसमें कोई भी साथी आवेदन कर सकता है। कईयों ने आवेदन किए है और किन लोगों को समझ में नहीं आ रहा है। नगर परिषद बाड़मेर की चुनाव कमेटी बनाई थी। कमेटी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर रहे है। आवेदन लाने वालों से बता कर रहे और बात भी सुन रहे है। फॉर्म सब्मिट करवा रहे है। फिलहाल कांग्रेस का कार्यालय एक ही है। पहले फॉर्म सब्मिट होने के बाद उस पर कमेटी विचार-विमर्श करेगी। उसके बाद टिकट दी जाएगी। एक बार उम्मीदवार तय हो जाएंगे उसके बाद सब एक हो जाएंगे।
जोधपुर संभाग के निकाय के सह प्रभारी तथा किसान बोर्ड के अध्यक्ष सीआर चौधरी ने कहा – बीते 15 सालों में कांग्रेस बोर्ड में करप्शन चरम पर रहा है। कार्यकर्ताओं ने मंच पर आकर करप्शन को लेकर बताया। इससे पता लगा कि यहां की जनता की त्रस्त है। इनसे छुटकारा मिल गया है। चुनाव देरी के सवाल पर बोलते हुए कहा- यह देरी नहीं है जो वादा किया था वन स्टेट वन इलेक्शन का जो वादा किया था। बार-बार चुनाव से जनता परेशान होने के साथ विकास भी नहीं हो पाता है। सीआर चौधरी ने कहा- टिकट पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता को दी जाएगी। साथ ही जीताऊ और टिकाऊ भी हो। समाज और वार्ड में मजबूत हो। बोर्ड या सरकार नहीं था तभी वार्ड के लिए काम किया वो टिकट दी जाएगी। वहीं युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। युवाओं और अनुभव का मिश्रण होगा। बदले पूरे समीकरण बाड़मेर नगर परिषद चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों के सामने सबसे बड़ी चुनौती जिताऊ प्रत्याशी का चयन का है। निकाय चुनाव को लेकर निकाली गई लॉटरी के बाद पूरे गणित बदल गए है। बाड़मेर नगर परिषद में 55 वार्ड है। इसमें सामान्य की 35, ओबीसी की 11, एससी की 8 और एसटी की 1 सीट आरक्षित की गई है। इनमें 19 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित है। सीटों में हुए बदलाव के बाद प्रत्याशियों के समीकरण बिगड़ गए है। इस नए गणित के चलते भाजपा में जहां केवल पुराने चेहरे कम ही रिपीट होते दिख रहे है। वहीं, कांग्रेस में दो दर्जन से ज्यादा रिपीट उम्मीदवार दौड़ में नजर आ रहे है।
